Venue: Palm Green, G.T. Road

इस कार्यक्रम तक संस्था का स्तर बहुत बढ़ने लगा था। इस बार पिकनिक ज़्यादा बड़ी और प्रसिद्ध जगह, पाम ग्रीन, जीटी रोड पर रखी गयी। दिन भी ऐसा चुना गया जो अधिकांश लोगों के लिए सुविधाजनक हो, गणतंत्र दिवस। खाने पीने की इतनी ज़्यादा वराइयटी थी कि सभी दंग रह गए। स्वस्थ रहने के प्राकृतिक तरीक़े बताने के लिए डॉक्टर जय किशन को आमंत्रित किया गया। उपस्थित सदस्यों को खेल खेलाने और मनोरंजन से बाँध कर रखने के लिए माइक सम्भाले हुए थे संस्था के उपाध्यक्ष श्री राजेश गोयल। बुज़ुर्ग, बच्चे, युवा और महिलाएँ, हर वर्ग के लोग बहुत उत्साहित थे। 


बढ़िया मौसम, खुला स्थान और अपनों के साथ मस्ती, लोग झूम उठे।