सामान्य नियम और सूचना
- हिसार परिवार सोसाइटी ऐक्ट के तहत एक रजिस्टर्ड संस्था है।
- हरियाणा के हिसार जिले से सम्बंध रखने वाले लोग जो दिल्ली में रहते हैं, वे हिसार परिवार के सदस्य बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सदस्यता देने का अंतिम निर्णय कार्यकारिणी का होगा।
- संस्था के सभी कार्यक्रम बिना शराब के और शाकाहारी होते हैं।
- वर्तमान में कोई वार्षिक शुल्क नहीं है। भविष्य में यह नियम बदला जा सकता है।
- संस्था के सभी कार्यक्रम निशुल्क होते हैं परंतु किसी विशेष कार्यक्रम के लिए शुल्क लगाया भी जा सकता है।
- हिसार परिवार के कार्यक्रमों में सदस्य, उनकी पत्नी, अविवाहित बच्चे और माता-पिता ही भाग ले सकते हैं।
- विवाहित पुत्र / पुत्री के लिए अलग से रियायती दर पर सदस्यता का प्रावधान है।
- कोई भी सदस्यता किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित नहीं की जा सकती।
- हर तीन वर्ष में होने वाले कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्येक मुख्य संरक्षक, संरक्षक और आजीवन सदस्य को मतदान का अधिकार होता है।
- वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2024 तक का है।
